सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

शिक्षक समाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षकों की वेतन में हुई बढ़ोत्तरी। जाने कितना ओर कब से मिलेगा वेतन?

 मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों के वेतन में हुई शानदार बढ़ोत्तरी।  मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी आयी है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा के बाद अतिथि शिक्षकों का वेतन डबल कर दिया गया था। लेकिन आचार संहिता लगने के कारण इस आदेश को अमली जामा नही पहनाया जा सका लेकिन अब खबर यह है कि मध्यप्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षकों को माह ऑक्टोम्बर से दुगना वेतन मिलना शुरू हो गया है।  मध्यप्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों को 10000, माध्यमिक शिक्षक को 14000 और उच्च माध्यमिक शिक्षक का वेतन 18000 रु कर दिया था। अतिथि शिक्षक अपनी id से स्वयं अपने वेतन की जानकारी mpeducation portal से प्राप्त कर सकते है।  लेकिन यह व्यवस्था अभी पूरे मध्यप्रदेश में नही लागू हुई है, विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सभी अतिथि शिक्षकों का डेटा पोर्टल पर अपलोड नही हो पाया है, सभी डेटा एकत्र करने के बाद सभी शिक्षकों की सम्पूर्ण जानकारी अब ऑनलाइन ही मिल जायेगी। 

मध्यप्रदेश - वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक!

कर्मचारियों और अधिकारियों की वेतनवृद्धि पर रोक  मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों के डीए और एरियर्स पर लगी रोक यथावत जारी है। लेकिन इसी बीच अब खबर आ रही है कि वित्त विभाग ने इस वर्ष लगने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है । इस संबंध में मसूदा बनाकर मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए फाइल आज शाम तक भेजे जाने की संभावना है । अगर मुख्यमंत्री इसके ऊपर अपनी सहमति दे देते हैं तो प्रदेश के लगभग साढे सात लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाला वार्षिक वेतन वृद्धि का बढ़ा हुआ वेतन इस माह नहीं मिल पाएगा। ज्ञात रहे कि वित्त विभाग ने इससे पहले पोर्टल की खराबी को और सॉफ्टवेयर अपडेटिंग को कारण बताते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं दिए जाने के बारे में जानकारी दी थी लेकिन अब यह स्पष्ट हो चुका है कि आईएफएमएस पोर्टल पर वार्षिक वेतन वृद्धि का ऑप्शन डिसएबल कर यह प्रक्रिया पहले से ही विभागीय स्तर पर चल रही थी। मध्य प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी जो पहले ही डीए तथा अपने एरियर से वंचित है उन पर एक और मार वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने पर पड़ी है । कर्मचारी सं...

वेतन कटौती की मार कर्मचारियों का हाल बेहाल

मध्य प्रदेश  मध्य प्रदेश पर्यटन  विकास निगम। वेतन कटौती की मार मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बुरी खबर आई है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम में यह निर्णय लिया है कि 1 जुलाई 2020 से लेकर मार्च 2021 तक निगम में कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की मासिक सैलरी से 40% से लेकर 15% तक की कटौती की जाएगी।  जैसा कि आपको पता है कोरोना की वजह से पर्यटन का क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है , और इस को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विकास निगम ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के जुलाई माह की सैलरी से कटौती प्रारंभ कर दी है। निगम ने यह भी बताया है कि कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम कर रहे कर्मचारियों को सिर्फ 15 दिन ही काम करना होगा, और उन्हें 15 दिन का ही वेतन दिया जाएगा नियमित कर्मचारियों की सैलरी से  प्रतिमाह उनकी श्रेणी के हिसाब से 40% से लेकर 15% तक वेतन कटौती का प्रावधान किया गया है, जो अगले वर्ष मार्च माह तक चलेगा। कटे हुए वेतन का भुगतान ऐसे होगा   इस अवधि में काटे गए वेतन को निगम अप्रैल 2021 से 12 किस्तों में बिना ब्याज क...