सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

शिक्षक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यप्रदेश में स्कूल खोलने की तैयारी।

  मध्य प्रदेश में एक जुलाई से पहली कक्षा से हायर सेकंडरी तक स्कूल खोलने की तैयारी चल रही है। सरकार ऐसा फार्मूला तलाश रही है, जो बच्चों को संक्रमण से बचाते हुए स्कूल खोलने में मददगार हो। इसके लिए कोरोना कर्फ्यूू का फार्मूला अपनाया जा सकता है। यानी जिस जिले, शहर या गांव में कोरोना संक्रमण होगा वहां स्कूल बंद रहें और बाकी जगह खोले जाएं। ऐसे ही शहर के जिस इलाके में संक्रमण होगा, वहां के स्कूल बंद रहें। जानकर कुछ बिंदुओ पर विचार कर रहे हैं। ये हो सकता है फार्मूला 1. नौवीं से हायर सेकंडरी : किसी कक्षा के किसी सेक्शन में 40 विद्यार्थी हैं, तो 20 बच्चे एक दिन स्कूल आएंगे और शेष 20 बच्चे अगले दिन। 2. छठवीं से आठवीं : बच्चों को हफ्ते में एक या दो दिन बुलाया जा सकता है। वह भी सीमित संख्या में। इसमें स्कूल की क्षमता का भी ध्यान रखा जाएगा। 3. पहली से पांचवीं : फिलहाल ऑनलाइन ही पढ़ाया जा सकता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि किसी भी हालत में स्कूलों से संक्रमण न फैले।  इसके लिए शिक्षकों और बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक

 मध्य प्रदेश।। रोज़गार समाचार।। ब्रेकिंग न्यूज़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ली गई उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया फिर ठंडे बस्ते में चली गई है । बड़ी मुश्किल से शुरू हुई प्रक्रिया घोंघे की रफ्तार से चलते हुए काउंसलिंग के दौर तक पहुंची थी ,और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य शुरू हो गया था।  लेकिन अचानक से शासन में निर्णय लिया है कि इस प्रक्रिया को आगामी आदेश तक बंद किया जाए।  जैसा की आप लोगों को पता है मध्य प्रदेश में 7 सालों के पश्चात शिक्षकों की भर्ती होना थी । प्रदेश के स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षकों के पद वर्षो से रिक्त हैं, और शिवराज सरकार ने अपने शासनकाल के अंतिम समय में इसकी परीक्षा आयोजित करवाई थी । तभी से यह परीक्षा कछुए की रेस की तरह धीमे धीमे आगे बढ़ रही थी। एक बार फिर से शिवराज सरकार बनने पर अभ्यर्थियों में उम्मीद बनी थी कि किसी भी प्रकार इस बार यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई जाएगी । तारीख आगे बढ़ते बढ़ते डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी जिसमें 2 दिनों तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हुआ लेक...

अतिथियों की भर्ती प्रक्रिया

                       62000 पदों पर होगी नियमित शिक्षकों की भर्ती  मप्र के शिक्षा मंत्री ने आज बताया की सितम्बर में रिक्त पड़े 62000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायगी।  इसके लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को तयारी के निर्देश दे दिए गए है।  हालांकि इन पदों पर नियुक्ति चुनाव के बाद ही होगी। इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों के लिए 18000 पदों को आरक्षित किया गया है. इन पदों पर ३ वर्ष या २०० दिन अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा देने वाले अभ्यर्थियों को रखा जायगा।  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मप्र शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले यह मप्र संविदा शिक्षक भर्ती के नाम से पुकारी जाती थी। सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया था कि अब मप्र में कोई संविदा भर्ती नहीं होगी अत: आगामी भर्ति को नियमित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया कहा जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह ने यह आदेश आज मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। अभी यह तय नहीं हुआ है कि भर्ती प्रोफेशनल एग्जामिनेश...