सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वेतन कटौती की मार कर्मचारियों का हाल बेहाल

मध्य प्रदेश
 मध्य प्रदेश पर्यटन  विकास निगम।

वेतन कटौती की मार


मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बुरी खबर आई है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम में यह निर्णय लिया है कि 1 जुलाई 2020 से लेकर मार्च 2021 तक निगम में कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की मासिक सैलरी से 40% से लेकर 15% तक की कटौती की जाएगी।

 जैसा कि आपको पता है कोरोना की वजह से पर्यटन का क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है , और इस को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विकास निगम ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के जुलाई माह की सैलरी से कटौती प्रारंभ कर दी है। निगम ने यह भी बताया है कि कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम कर रहे कर्मचारियों को सिर्फ 15 दिन ही काम करना होगा, और उन्हें 15 दिन का ही वेतन दिया जाएगा नियमित कर्मचारियों की सैलरी से  प्रतिमाह उनकी श्रेणी के हिसाब से 40% से लेकर 15% तक वेतन कटौती का प्रावधान किया गया है, जो अगले वर्ष मार्च माह तक चलेगा।

कटे हुए वेतन का भुगतान ऐसे होगा

 इस अवधि में काटे गए वेतन को निगम अप्रैल 2021 से 12 किस्तों में बिना ब्याज की वापस  लौटायेगा।
 इसी प्रकार की कवायद अन्य विभाग वाले भी आने वाले समय में कर सकते हैं। कोरोना काल में सरकार का पूरा ध्यान संक्रमण को रोकने और स्वास्थ्य सेवाओं को पुर्ण बनाने में जा रहा है। इस पूरी कवायद में सरकार अपना पैसा पानी की तरह बहा रही है, ऊपर से लोक डाउन होने से सरकार की आय भी प्रभावित हुई है, जिसका खामियाजा कहीं ना कहीं प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उठाना पड़ेगा । अंदर खाने से खबर यह भी है कि इस विषय पर  एक महत्वपूर्ण बैठक बहुत जल्द होने वाली है । 

देखते हैं आने वाले समय में कर्मचारी अपनी वेतन कटौती के इस आदेश को किस तरह से लेते हैं । प्रारंभिक तौर पर इसका पुरजोर विरोध होने की संभावनाएं प्रबल नजर आ रही है।


 आपको यह लेख कैसा लगा नीचे कमेंट कर कर बताइएगा जरूर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर घर शिक्षक- शिक्षा के साथ नित् नए प्रयोग।

 शिक्षा की प्रयोगशाला-  मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार अब बच्चों का घर ही उनका स्कूल बन गया है। और इनका जिम्मा मुख्य तौर पर उनके माता-पिता तथा घर वालों को दिया गया है ।स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार अब घर के एक कक्ष को स्कूल के अनुसार वातावरण देने के लिए पालक  थालिया या घंटी बजाकर नियत समय पर अपने बच्चों को पढ़ाने  बैठाएँगे ,लेकिन जिस ज्वलंत प्रश्न का उत्तर हर कोई देने से बच रहा है  वह यह है कि अगर पालक बच्चों की पढ़ाई के लिए दिन भर घर पर रहेंगे तो फिर काम कौन करेगा ?ग्रामीण अंचलों में देखा गया है कि माता पिता सुबह से ही मजदूरी और खेती के काम में लग जाते हैं ,ऐसी स्थिति में बच्चों को पढ़ाने बिठाना यह चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।  कुछ रिपोर्ट के अनुसार जब शिक्षक घर-घर जाकर फीडबैक ले रहे थे तो उन्होंने बताया कि शहरों में तो फिर भी घर पर कोई मिल जाता है ,लेकिन ग्रामीण अंचलों के घरों में लोग ताले लगाकर खेती करने या मजदूरी करने अपने बच्चों को साथ लेकर निकल जाते हैं। और अगर बच्चे हैं भी , तो वह आस-पड़ोस में खेल...

मेरा घर मेरा विद्यालय- एक जरुरी सूचना

---दिनाँक 6.7.2020 से हर घर में बजेगी स्कूल की घंटी।  *घर के स्कूल में प्रातः 10 बजे पालक द्वारा घण्टी/थाली बजाकर स्कूल प्रारम्भ किया जाएगा, इसी प्रकार दोपहर एक बजे घण्टी/थाली बजाकर अवकाश किया जाएगा।*   *राज्य शिक्षा केन्द्र ने ''हमारा घर-हमारा विद्यालय'' योजना  1 से  8 तक की कक्षाओं के लिए तैयार की है। जिसमें बच्चों को घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्यापन कराया जाएगा।*  भोपाल। मध्यप्रदेश के  सभी घरों में (क्लास 1 से 8वी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के घरों में) स्कूल की घंटी 6 जुलाई 2020 से सुनाई देने लगेगी। बच्चे पढेंगे, योग करेंगे, लिखेंगे और कहानियॉ भी सुनेंगे और उन पर नोट्स तैयार करेंगे।  कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों की शैक्षिक नियमितता बनाए रखने के लिए, राज्य शिक्षा केन्द्र ने ''हमारा घर-हमारा विद्यालय'' योजना तैयार की है, जिसमें बच्चों को घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्यापन कराया जाएगा। योजना का शुभारंभ शनिवार को मंत्रालय में फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी द्वारा किया गया। ...

मुफ्त की रोटियों से उपजा बवाल

मध्यप्रदेश। ये कैसी पत्रकारिता- आजकल पत्रकार बनना ओर उससे भी ऊपर पत्रकारिता को नीचे गिराना बहुत आसान हो गया है। पत्रकार, अपने मूल काम से हटकर ब्लैकमेलर ज्यादा हो गए है।  बहुत से ऐसे छोटे पत्रकार है जिनकी रोजी रोटी ऐसी ही कुकृत्यों से चलती है।  मामला उठा है भोपाल के एक अखबार के लेख से। इसमे शिक्षक समुदाय को लेकर बेहद   अपमानजनक टिप्पणी की गई हैै। शिक्षकों  की मर्यादा को कलंकित  करने का प्रयास इस अखबार ने किया है, जिसके कारण पूरे शिक्षक समाज में बेहद रोष व्याप्त है।  अखबार के लेख में शिक्षकों को 3 माह से मुफ्त की रोटी तोड़ने वाला बताया है जिस पर ही ये बवाल खड़ा हुआ है।   शिक्षक समुदाय ने इस पेपर की कतरन को वायरल कर लोगों को यह बताने का प्रयास किया है कि समाज में पत्रकारिता का स्तर कितना नीचे गिर चुका है।  इन पत्रकारों को यह भी पता नहीं कि वह जो लिख रहे हैं, उसका सच्चाई से कितना लेना देना है। जब इस संबंध में शिक्षकों से बात की गई तो उन्होंने इस लेख पर कड़ा विरोध जताया । उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में सिर्फ शिक्षक ही घर नहीं बै...