सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश- स्कूल रहेंगे बन्द लेकिन इन्हें करना होगा काम।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने घोषित की 31 जुलाई तक छुट्टियां

 मध्य प्रदेश । संवाददाता ।

मध्य प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते जोखिम के मद्देनजर अभी बिल्कुल भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है । लोक शिक्षण संचनालय ने कल जारी आदेश में, स्कूल शिक्षा विभाग की 30 जून तक के अवकाश को आगे बढ़ाते हुए 31 जुलाई तक करने का निर्णय किया  है । विभाग ने इसके साथ ही साफ कर दिया है कि सिर्फ स्कूल बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई और अन्य गतिविधियां  जस की तस चलती रहेगी ।

 आदेश आने के पश्चात शिक्षकों में गफलत की स्थिति निर्मित हो गई थी। वह समझ नहीं पा रहे थे कि क्या उन्हें स्कूल जाना है या नहीं। लेकिन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों को अभी नियमित स्कूल का संचालन तो नहीं करना है, लेकिन घर घर जाकर पुस्तक वितरण का कार्य तथा डीजी लेप  द्वारा संचालित कक्षाएं तथा उनका संचालन पूर्व की भांति ही करना होगा । 

6 जुलाई से शुरू होगी हलचल।

दिनांक 6 जुलाई 2020 से पुस्तक वितरण करने के पश्चात उसकी पावती लेना , प्रतिदिन 5 विद्यार्थियों के घर जाकर "मेरा घर मेरा विद्यालय" का फॉलोअप लेना तथा पालकों से चर्चा कर उन्हें होने वाली कठिनाई का समाधान करना होगा। 

कोरोना से बच कर काम करने की सलाह-

शिक्षकों के अंदर अभी भी कोरोना का डर गया नहीं है ।वह घर घर जाकर पालको से तथा बच्चों से मिलने में हिचकीचा रहे हैं । लेकिन विभाग के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अगर यह उपरोक्त क्रियाकलाप करेंगे तो बच्चों की पढ़ाई भी निरंतर बनी रहेगी तथा जब आगे स्कूल खुलेंगे तो शिक्षकों को ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना होगा । 

जैसा कि आपको पता है विभाग ने "मेरा घर मेरा विद्यालय " योजना रविवार को लागू की थी तथा इस योजना से संबंधित सभी नियम और टाइम टेबल शिक्षकों को पहुंचाना शुरू कर दिए गए है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह का एक निश्चित टाइम टेबल शिक्षकों को दिया जाएगा जिसे वह आगे पालको तथा छात्रों को देंगे और उसके अनुसार प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की जानकारी शिक्षक पालकों और छात्रों को प्रदान करेंगे । 

प्रतिदिन घर घर जाकर शिक्षक यह अवलोकन करेंगे कि बालकों के द्वारा उक्त टाइम टेबल के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां करवाई जा रही है या नहीं।  वह साथ में रजिस्टर ले जाकर उनका फीडबैक तथा उन को होने वाली दिक्कत का लेखा भी लिखेंगे । इसी प्रकार पूर्व में शुरू की गई डिजीलेप डिस्टेंस लर्निंग योजना विभाग सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। तथा इसमें भी शिक्षकों की रुचि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं । 

इसका फीडबैक भी विभाग को काफी अच्छा मिल रहा है । कुछ समस्याओं की जानकारी मिलने पर जैसे सभी पालको के पास एंड्राइड मोबाइल ना होना , मोबाइल का ना होना , मोबाइल होना लेकिन इंटरनेट वाला मोबाइल नहीं होना इन दिक्कतों का समाधान करते हुए विभाग ने इस कार्यक्रम "मेरा घर मेरा विद्यालय" की शुरुआत की इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि जिन पालकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल या नेट पैक नहीं है वह अपने आसपास उपलब्ध एंड्राइड मोबाइल वाले पालकों से मिलकर अपने बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए अध्ययन करवा सकें, और इसी बात की निगरानी करने के लिए अब दायित्व शिक्षकों को सौंपा गया है । 

 योजना का भविष्य


विभाग की योजना सुनने में तो काफी शानदार है, अब देखना यह होगा कि असलियत में यह कितना काम कर पाती है।
 शिक्षक भी अब मानसिक रूप से अपने आप को इस नई परिस्थिति के अनुसार तैयार कर रहे हैं, तथा वह भी अब कोविड-19 इस काल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कटिबद्ध है।


विभाग द्वारा निकाला गया 29/6 /2020 का आदेश


 मध्य प्रदेश के शैक्षणिक गलियारों से निकली हुई ताजातरीन खबरों के लिए आप हमारे ब्लॉक को सब्सक्राइब कर सकते हैं ,और शेयर कर सकते हैं ।आपको यह खबर कैसी लगी हमें नीचे कमेंट कर कर बताइएगा जरूर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की मेरिट सूची जारी

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की मेरिट सूची का प्रकाशन  लम्बे समय से चली आ रही भर्ती प्रक्रिया  को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षकों की मेरिट सूची का प्रकाशन कर दिया है। अब पात्र शिक्षकों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।  विभाग नए सत्र से पहले शिक्षकों की पदस्थापना करना चाहता है। उम्मीदवारों को अपने जिले से ही mp ऑनलाइन के द्वारा चॉइस फिललिंग करनी होगी।  लम्बे समय से चल रही है भर्ती प्रक्रिया 2018 से शुरू हुई प्रक्रिया कोरोना के कारण आगे बढ़ती गई। इसी बीच मार्च से लॉक डाउन होने और सरकार बदलने के कारण भी इस प्रक्रिया को समय पर शुरू नही किया जा सका।  बार बार प्रक्रिया के आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों में भी बैचेनी बढ़ती जा रही थी,लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता से लेते हुए फिर से शुरू किया है,जिससे अभ्यर्थियों में फिर से एक नई उम्मीद जागी है।  20 अप्रेल से शुरू होनी थी प्रक्रिया सूची के प्रकाशन से लेकर सारि जानकारी पोर्टल के अनुसार 20 अप्रैल से शुरू होनी थी ,जिसे पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका था लेकिन बाद में हटा दिया ग...

घर घर शिक्षक- शिक्षा के साथ नित् नए प्रयोग।

 शिक्षा की प्रयोगशाला-  मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार अब बच्चों का घर ही उनका स्कूल बन गया है। और इनका जिम्मा मुख्य तौर पर उनके माता-पिता तथा घर वालों को दिया गया है ।स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार अब घर के एक कक्ष को स्कूल के अनुसार वातावरण देने के लिए पालक  थालिया या घंटी बजाकर नियत समय पर अपने बच्चों को पढ़ाने  बैठाएँगे ,लेकिन जिस ज्वलंत प्रश्न का उत्तर हर कोई देने से बच रहा है  वह यह है कि अगर पालक बच्चों की पढ़ाई के लिए दिन भर घर पर रहेंगे तो फिर काम कौन करेगा ?ग्रामीण अंचलों में देखा गया है कि माता पिता सुबह से ही मजदूरी और खेती के काम में लग जाते हैं ,ऐसी स्थिति में बच्चों को पढ़ाने बिठाना यह चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।  कुछ रिपोर्ट के अनुसार जब शिक्षक घर-घर जाकर फीडबैक ले रहे थे तो उन्होंने बताया कि शहरों में तो फिर भी घर पर कोई मिल जाता है ,लेकिन ग्रामीण अंचलों के घरों में लोग ताले लगाकर खेती करने या मजदूरी करने अपने बच्चों को साथ लेकर निकल जाते हैं। और अगर बच्चे हैं भी , तो वह आस-पड़ोस में खेल...

मेरा घर मेरा विद्यालय- एक जरुरी सूचना

---दिनाँक 6.7.2020 से हर घर में बजेगी स्कूल की घंटी।  *घर के स्कूल में प्रातः 10 बजे पालक द्वारा घण्टी/थाली बजाकर स्कूल प्रारम्भ किया जाएगा, इसी प्रकार दोपहर एक बजे घण्टी/थाली बजाकर अवकाश किया जाएगा।*   *राज्य शिक्षा केन्द्र ने ''हमारा घर-हमारा विद्यालय'' योजना  1 से  8 तक की कक्षाओं के लिए तैयार की है। जिसमें बच्चों को घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्यापन कराया जाएगा।*  भोपाल। मध्यप्रदेश के  सभी घरों में (क्लास 1 से 8वी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के घरों में) स्कूल की घंटी 6 जुलाई 2020 से सुनाई देने लगेगी। बच्चे पढेंगे, योग करेंगे, लिखेंगे और कहानियॉ भी सुनेंगे और उन पर नोट्स तैयार करेंगे।  कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों की शैक्षिक नियमितता बनाए रखने के लिए, राज्य शिक्षा केन्द्र ने ''हमारा घर-हमारा विद्यालय'' योजना तैयार की है, जिसमें बच्चों को घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्यापन कराया जाएगा। योजना का शुभारंभ शनिवार को मंत्रालय में फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी द्वारा किया गया। ...