सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21 सितम्बर से स्कूल शुरू?

 क्या सच मे स्कूल 21 से शुरू होने वाले है?



मध्य प्रदेश सरकार के जारी आदेश के अनुसार 21 सितम्बर से स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। 
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कुछ समय के लिए स्कूलों को खुला रखा जाएगा जिसमें छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता की अनुमति लेकर अपने शिक्षकों से डाउट क्लियर करने कुछ समय के लिए विद्यालय में आ सकेंगे।
 इस के लिए भारत सरकार ने एस ओ पी यानी कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किया था। जिसका पालन करने के दिशा निर्देश पूर्व में मध्य प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए थे । उक्त आदेश के अनुसार कक्षा में आने से पूर्व छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य की जाएगी तथा सैनिटाइजर और हाथ धोने के लिए साबुन एवं पानी की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी । इसके साथ ही ब्लड ऑक्सीमीटर के द्वारा ऑक्सीजन की मात्रा भी नापना अनिवार्य है । 

 इस संपूर्ण कवायद  का मकसद सिर्फ छात्रों को पढ़ाई में होने वाली कठिनाइयां, जो ऑनलाइन तरीके से हल नहीं हो सकती उसका समाधान करना है। पूर्व की तरह कक्षाएं लगने में अभी और समय लग सकता है। माता-पिता भी अपने बच्चों को अभी स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं है एक सर्वे के अनुसार क्षेत्र से 90% पालक कोरोना महामारी के इस समय में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं है। देखते हैं आने वाले समय में सरकार इस शैक्षणिक वर्ष को किस प्रकार जारी करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर घर शिक्षक- शिक्षा के साथ नित् नए प्रयोग।

 शिक्षा की प्रयोगशाला-  मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार अब बच्चों का घर ही उनका स्कूल बन गया है। और इनका जिम्मा मुख्य तौर पर उनके माता-पिता तथा घर वालों को दिया गया है ।स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार अब घर के एक कक्ष को स्कूल के अनुसार वातावरण देने के लिए पालक  थालिया या घंटी बजाकर नियत समय पर अपने बच्चों को पढ़ाने  बैठाएँगे ,लेकिन जिस ज्वलंत प्रश्न का उत्तर हर कोई देने से बच रहा है  वह यह है कि अगर पालक बच्चों की पढ़ाई के लिए दिन भर घर पर रहेंगे तो फिर काम कौन करेगा ?ग्रामीण अंचलों में देखा गया है कि माता पिता सुबह से ही मजदूरी और खेती के काम में लग जाते हैं ,ऐसी स्थिति में बच्चों को पढ़ाने बिठाना यह चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।  कुछ रिपोर्ट के अनुसार जब शिक्षक घर-घर जाकर फीडबैक ले रहे थे तो उन्होंने बताया कि शहरों में तो फिर भी घर पर कोई मिल जाता है ,लेकिन ग्रामीण अंचलों के घरों में लोग ताले लगाकर खेती करने या मजदूरी करने अपने बच्चों को साथ लेकर निकल जाते हैं। और अगर बच्चे हैं भी , तो वह आस-पड़ोस में खेल...

मेरा घर मेरा विद्यालय- एक जरुरी सूचना

---दिनाँक 6.7.2020 से हर घर में बजेगी स्कूल की घंटी।  *घर के स्कूल में प्रातः 10 बजे पालक द्वारा घण्टी/थाली बजाकर स्कूल प्रारम्भ किया जाएगा, इसी प्रकार दोपहर एक बजे घण्टी/थाली बजाकर अवकाश किया जाएगा।*   *राज्य शिक्षा केन्द्र ने ''हमारा घर-हमारा विद्यालय'' योजना  1 से  8 तक की कक्षाओं के लिए तैयार की है। जिसमें बच्चों को घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्यापन कराया जाएगा।*  भोपाल। मध्यप्रदेश के  सभी घरों में (क्लास 1 से 8वी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के घरों में) स्कूल की घंटी 6 जुलाई 2020 से सुनाई देने लगेगी। बच्चे पढेंगे, योग करेंगे, लिखेंगे और कहानियॉ भी सुनेंगे और उन पर नोट्स तैयार करेंगे।  कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों की शैक्षिक नियमितता बनाए रखने के लिए, राज्य शिक्षा केन्द्र ने ''हमारा घर-हमारा विद्यालय'' योजना तैयार की है, जिसमें बच्चों को घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्यापन कराया जाएगा। योजना का शुभारंभ शनिवार को मंत्रालय में फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी द्वारा किया गया। ...

मुफ्त की रोटियों से उपजा बवाल

मध्यप्रदेश। ये कैसी पत्रकारिता- आजकल पत्रकार बनना ओर उससे भी ऊपर पत्रकारिता को नीचे गिराना बहुत आसान हो गया है। पत्रकार, अपने मूल काम से हटकर ब्लैकमेलर ज्यादा हो गए है।  बहुत से ऐसे छोटे पत्रकार है जिनकी रोजी रोटी ऐसी ही कुकृत्यों से चलती है।  मामला उठा है भोपाल के एक अखबार के लेख से। इसमे शिक्षक समुदाय को लेकर बेहद   अपमानजनक टिप्पणी की गई हैै। शिक्षकों  की मर्यादा को कलंकित  करने का प्रयास इस अखबार ने किया है, जिसके कारण पूरे शिक्षक समाज में बेहद रोष व्याप्त है।  अखबार के लेख में शिक्षकों को 3 माह से मुफ्त की रोटी तोड़ने वाला बताया है जिस पर ही ये बवाल खड़ा हुआ है।   शिक्षक समुदाय ने इस पेपर की कतरन को वायरल कर लोगों को यह बताने का प्रयास किया है कि समाज में पत्रकारिता का स्तर कितना नीचे गिर चुका है।  इन पत्रकारों को यह भी पता नहीं कि वह जो लिख रहे हैं, उसका सच्चाई से कितना लेना देना है। जब इस संबंध में शिक्षकों से बात की गई तो उन्होंने इस लेख पर कड़ा विरोध जताया । उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में सिर्फ शिक्षक ही घर नहीं बै...